0 0
लातेहार में नाबालिग छात्रा की शादी का मामला, लड़की के मां बाप समेत 400 लोगों पर प्राथमिकी, - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 6 Second


लातेहार में नाबालिग छात्रा की शादी का मामला, लड़की के मां बाप समेत 400 लोगों पर प्राथमिकी, शादी होने के बाद लड़की को लड़के के घर से लाया गया।

झारखण्ड में बाल विवाह पर रोक लगाने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन ग्रामीण स्तर पर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहा।

ऐसा ही एक मामला झारखण्ड के लातेहार सदर थाना क्षेत्र के तरवाडीह ग्राम से आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा की शादी पास के ही एक गांव में तय कर दी गई। 28 अप्रैल को शादी से एक के दिन पूर्व बुधवार को मामले की जानकारी प्रशासनिक पदाधिकारियों को हुई तो प्रशासनिक टीम में शामिल पंचायत सेवक समेत अन्य के द्वारा मौके पर पहुंच कर नाबालिग की शादी नहीं करने और बाल विवाह प्रतिरोध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी। इसके बावजूद 28 अप्रैल को नाबालिग की शादी करा दी गई। जिसके बाद 29 अप्रैल को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को उसकी ससूराल से लेकर बाल संरक्षण के कार्यालय में पहुंचा दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पंचायत सेवक संतोष उरांव से वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के बाद नाबालिग की शादी को लेकर लड़की के माँ-पिता समेत 400 लोगों पर लातेहार सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

https://youtu.be/2M2rNPxAZcc

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress