लातेहार में पत्नि की पीट पीट कर हत्या
लातेहार में पत्नि की पीट पीट कर हत्या
निर्दयी पति ने पत्नि की हत्या कर डाला
खबर झारखंड के लातेहार से आई है..
एक निर्दयी पति ने अपनी पत्नि की पीट पीट कर हत्या कर डाला, हत्यारे पति ने तीन माह की मासूम बच्ची से उसकी मां का सहारा छीना।
युवक का था भाभी से अवैध सम्बन्ध,पति-पत्नी में हुआ विवाद,पत्नी की पीट पीटकर हत्या
लड़की के परिजनों का आरोप है कि यूवक का अवैध संबंध अपनी भाभी से था मृतक महिला न इसका विरोध किया और पति ने उसे पीट डाला।
झारखण्ड के लातेहार जिले में महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । घटना बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातू टीओपी क्षेत्र के शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव की है।बताया जाता है कि गांव के रहने वाले विकास यादव ने अपनी पत्नी नेहा देवी की हत्या कर दी है।घटना को सोमवार को अंजाम दिया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दामाद का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। विवाहिता की तीन माह की बेटी है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसमें पति अपनी पत्नी को डंडे से मारने लगा। इसमें पत्नी को गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि मारपीट में नेहा के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। इसके बाद आरोपी पति उसे इलाज के लिए साथ लेकर इधर-उधर घूमता रहा। देर रात महिला की मौत हो गई।
वहीं नेहा के फूफा केदार यादव ने बताया कि तीन दिन पूर्व भी आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के मायके वालों ने कई बार पति-पत्नी के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। इसका कोई लाभ नहीं हुआ।घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की तीन माह की बच्ची को बरामद किया गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating