पलामू में तिलक चढ़ाकर लौट रहे
3 बारातियों की मौत
पलामू में तिलक चढ़ाकर लौट रहे
3 बारातियों की मौत
पलामू जिले के सतबरवा में हुए सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि पाँच लोग घायल है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार में खड़े ट्रक में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की सुबह जिले के सतबरवा में एक लाइन होटल के पास हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। जिनमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के शिकार हुए लोग लातेहार के बारियातू से तिलक चढ़ा कर बोलेरो से लौट रहे थे। तिलक सुआ मेदिनीनगर से लातेहार गया था। इसी दौरान बोलेरो ने खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सोना सिंह, जोगेश सिंह, लोकनाथ सिंह सुआ मेदिनीनगर निवासी के रूप में की गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating