मास्टर ट्रेनर के द्वारा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों से कराया गया अवगत
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों को आज गोविंद प्लस- टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में प्रशिक्षण दिया गया।
द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा दूसरी पाली में 2:00 बजे से 4:00 बजे अपराह्न तक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग से क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी संतोष गुप्ता मौजूद थे वहीं मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को उनके निर्वाचन कार्य संबंधी दायित्वों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को मतदान दिवस की पूर्व संध्या, मतदान दिवस व मतदान के बाद के किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान दिवस के लिए मतदान केंद्र पर सभी सदस्यों के समय पर पहुंचने, मतदाताओं के लिए बनाए गए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार का इस्तेमाल किए जाने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रखने समेत अन्य कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating