0 0
मास्टर ट्रेनर के द्वारा मतदान अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों से कराया गया अवगत - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 3 Second




त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारियों को आज गोविंद प्लस- टू उच्च विद्यालय, गढ़वा में प्रशिक्षण दिया गया।

द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा दो पालियों में क्रमशः प्रथम पाली में पूर्वाह्न 11:00 से 1:00 बजे अपराह्न तक तथा‌ दूसरी पाली में 2:00 बजे से 4:00 बजे अपराह्न तक प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रशिक्षण कोषांग से क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी संतोष गुप्ता मौजूद थे वहीं मास्टर ट्रेनर धर्मेंद्र कुमार के द्वारा द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को उनके निर्वाचन कार्य संबंधी दायित्वों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा द्वितीय तथा तृतीय मतदान अधिकारियों को मतदान दिवस की पूर्व संध्या, मतदान दिवस व मतदान के बाद के किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान दिवस के लिए मतदान केंद्र पर सभी सदस्यों के समय पर पहुंचने, मतदाताओं के लिए बनाए गए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार का इस्तेमाल किए जाने, दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रखने समेत अन्य कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress