ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का पूर्ण विरोध करने का दिया चेतावनी।
केतार प्रखण्ड में चुनाव की बिगूल बजते ही विभिन्न वार्डो के वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की लगतार मामला देखने को मिल ही रही थी कि बुधवार को परती कुशवानी अन्तर्ग वार्ड नंबर 8 को बिना किसी अधिसूचना के पंचायत समिति पश्चिमी भाग में समायोजित करने को लेकर मतदाताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है । यह मामला पता तब चला जब 2 मई को वार्ड नंबर 8 से ही बीडीसी प्रत्याशी संतोष यादव के पत्नी नीलम देवी के द्वारा पूर्वी पंचायत समिति अनारक्षित महिला प्रत्याशी पूरे तामझाम के साथ बंशीधर नगर में नामांकन करने के दौरान खुलासा हुआ की वार्ड नंबर 8 को पश्चिमी भाग में शामिल कर दिया गया है जिसके वजह से नीलम देवी अपना नामांकन नहीं करा पाई। जबकि बूथ केंद्र के शिलापट पर वार्ड नंबर 8 को पूर्वी भाग में दिखाया गया है। उक्त मामले से आक्रोशित होकर मतदाताओं ने बुधवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश मछुआ को पंचायत समिति परिसीमन में राजनैतिक भावना से प्रेरित होकर हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए आवेदन पत्र सौंपा। दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि पंचायत चुनाव 2015 में वार्ड नंबर 1 से लेकर 7 तक पश्चिमी भाग और 8 से लेकर 15 तक पूर्वी भाग का परिसीमन किया गया था और उसी के मुताबिक चुनाव करवाया गया था परंतु 2022 के चुनाव में बिना परिसीमन के बिना कोई अधिसूचना के वार्ड नंबर 8 को पश्चिमी भाग में शामिल कर दिया गया। जिसके वजह से वार्ड नंबर 1 से लेकर वार्ड नंबर 8 तक कुल जनसंख्या 4175 हो गईं वही वार्ड नंबर 9 से वार्ड नंबर 15 तक कुल जनसंख्या मात्र 3306 रह गई है। सभी मतदाताओं ने वार्ड संख्या 8 से सभी वार्डो का नाम वापसी कराते हुए पंचायत चुनाव का पूर्ण रूप से विरोध करने का फैसला लिया है। आवेदन देने वालों में संतोष यादव नीलम देवी, चंद्रावती देवी, चंद्रदेव यादव, बाबूलाल उराव, संतोष कुमार, देव कुमार यादव,रूपवंती देवी, नरसिंह यादव, विजय उरांव,बीरबल कुमार, चिंता देवी, अरुण यादव, राजनाथ उरांव सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating