सिंदूरदान देने वाला था दुल्हा तभी दुल्हन का पुराने लव स्टोरी का आया वीडियो
सिंदूरदान देने वाला था दुल्हा तभी दुल्हन का पुराने लव स्टोरी का आया वीडियो
दूल्हा देने वाला था दुल्हन की मांग में सिन्दूर तभी दुल्हन की प्रेम कहानी का वीडियो दूल्हा के परिजनों के पास आया, दुल्हा को पता चलते ही गुस्साए दुल्हा मंडप छोड़ वहा से हुआ फरार
गिरिडीह जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक होटल में चल रहे शादी समारोह में सिंदूरदान से ऐन वक्त पहले दुल्हन की प्रेम कहानी का वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद दूल्हा शादी मंडप से फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस के बीच-बचाव और परिजनों के लाख मनाने के बाद भी वह शादी करने को राजी नहीं हुआ। अंतत: शादी टूट गई। खबर के मुताबिक बताया जाता है कि दूल्हन की प्रेमकथा सुन शादी के मंडप से फरार हुआ दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी के प्रेम प्रसंग से काफी आहत था। उसने दूसरे युवक से उसका चक्कर चलने की जानकारी मिलने पर दुल्हन के परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया। हालांकि, लोगों ने उसे शादी करने के लिए मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले से टस से मस नहीं हुआ और शादी छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
जानकारी के मुताबिक मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कर्णपुरा स्थित मिड वे ग्रीन होटल का है।
बताया गया कि सरिया अनुमंडल क्षेत्र की एक युवती की शादी गिरिडीह के कृष्णानगर इलाके के एक युवक के साथ तय हुई थी। शादी की मांगलिक रस्में चल रही थीं। तब सिंदूरदान से थोड़ी देर पहले किसी ने दूल्हे के परिजन के मोबाइल पर एक वायरल वीडियो भेजकर युवती की पुरानी लव स्टोरी की पोल खोल दी। दुल्हन के वीडियो की जानकारी जब दूल्हे को हुई तो आनन-फानन में वह शादी मंडप से रस्में छोड़कर निकल गया। पुलिस शादी समारोह से दूल्हा के पिता समेत कई बरातियों को पकड़कर थाना ले गई। लेकिन सब बेनतीजा रहा।
बात नहीं बनने पर आखिरकार शादी टूट गई।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating