मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रबंधन हेतु गश्तिदल दंडाधिकारी के रूप में पदाधिकारियों की गई प्रतिनियुक्ति
त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन, 2022 के निमित्त दिनांक 22 अप्रैल 2022 के कार्यालय आदेश के आलोक में गढ़वा जिला अंतर्गत गढ़वा, श्री बंशीधर नगर एवं रंका अनुमंडल क्षेत्रांतर्गत अवस्थित सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचन प्रबंधन हेतु गश्तिदल दंडाधिकारी के रूप में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कतिपय दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों पर सम्यक विचारोंपरांत संशोधित सूची के अनुसार सेक्टर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। संशोधित सूची के अनुसार उक्त अंतर्गत कुल 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट मजिस्ट्रेट तथा 3 सुरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट शामिल है।
गश्तिदल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी अपने समस्त दायित्वों एवं कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन करते हुए तत्संबंधी वांछित प्रतिवेदन जिला पंचायत शाखा, गढ़वा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि दिनांक 22 अप्रैल 2022 के कार्यालय आदेश को इस हद तक संशोधित समझा जाए, शेष सभी शर्तें यथावत रहेंगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating