शादी से लौट रहे बाइक सवार की हुइ मौत
शादी से लौट रहे बाइक सवार की हुइ मौत
बड़ी खबर लातेहार से आई है।
बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य मार्ग पर पशु लेकर जा रहा पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर। दुर्घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के इनातु गांव के पास सेमर मोड़ नामक तीखे मोड़ पर हुई। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार मृतक की पत्नी संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार पति-पत्नी हेरहंज थाना क्षेत्र के बन्दूवा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने आये थे। वापस लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। मृतक की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ गांव के गटियाटांड के सुरेंद्र लोहरा के रूप में हुई है। घटना रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे की है।
हादसे के बाद राहगीरों ने स्थानीय थाने को सूचना दी, जिसके बाद थाना के एसआई अभिषेक कुमार अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वाहन बिहार से पशुओं को लेकर टंडवा जा रहा था। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating