Read Time:1 Minute, 3 Second
उषा देवी केतार के बलीगढ़ पूर्वी पंचायत से पंचायत समिती सदस्य निर्वाचित
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 का तीसरे चरण के मतगणना का कार्य मंगलवार से चल रहा है। इस दौरान केतार प्रखंड के बलीगढ़ पूर्वी पंचायत से पंचायत समिती सदस्य पद पर उषा देवी ने जीत हासिल की। जीत पर पंचायत वासियों ने उन्हें बधाई दिया।
नव निर्वाचित विजेता ने पंचायत के विकास के लिए हर संभव मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त करना, पंचायत में शिक्षा की सुविधा को बेहतर करना, सड़क नाली और सभी गरीब लाभुकों को, राशन कार्ड बनाना, वृद्धा पेंशन मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता होगी।