इंटर की परीक्षा देने जा रहे बाईक सवार तीन छात्रों को ट्रैक्टर ने मारा धक्का
इंटर की परीक्षा देने जा रहे बाईक सवार तीन छात्रों को ट्रैक्टर ने मारा धक्का
Garhwa: परीक्षा देने जा रहे छात्रों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारा
बड़ी खबर गढ़वा के बंशीधर नगर से आई है..
श्री बंशीधर नगर-चितविश्राम मुख्य पथ पर नरही गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार तीन परीक्षार्थी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। इस संबंध में घायल निरंजन कुमार व घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि हम तीनों एक बाइक पर सवार होकर इंटर की परीक्षा लिखने राजकीयकृत उच्च विद्यालय चितविश्राम परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बंशीधर मोहल्ला निवासी निरंजन कुमार, केतार प्रखंड के केतार निवासी अभिषेक कुमार व जंगीपुर गांव निवासी दीपू कुमार का नाम शामिल है। तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया। तीनों घायलों का पैर बुरी तरह टूट गया है। वहीं एक घायल दीपू कुमार को चेहरे में भी चोट लगी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating