पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
पलामू में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
मेदिनीनगर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बिस्फुटा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है ।
घटना गुरुवार सुबह आठ बजे के बाद की है। लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के बिस्फुटा के पास रेलवे ट्रैक पर शव को देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। मृतक युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के लिद्दकी पतरिया निवासी ओम प्रकाश, पिता राजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार युवक बुधवार को यह कहकर घर से निकला था कि वह पाटन थाना क्षेत्र के मेराल स्थित अपने मामा के घर जा रहा है। युवक के परिजनों ने हत्या की जांच की मांग की है। पुलिस इस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating