0 0
Read Time:3 Minute, 28 Second

अब गढ़वा की बेटियां भी अपने ही शहर में कर सकेंगी उच्च शिक्षा ग्रहण

13 करोड़, 62 लाख रुपए की लागत से बनेगा महिला महाविद्यालय, झारखंड सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति

फोटो ऐसा बनेगा महिला महाविद्यालय
फोटो मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर

गढ़वा : गढ़वा की बेटियां आब अपने ही जिले में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी। जिला मुख्यालय के सोनपुरवा में 13 करोड़, 62 लाख रुपए की लागत से महिला महाविद्यालय बनेगा। झारखंड सरकार ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह गढ़वा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रयास गढ़वा जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। अब तक गढ़वा जिला में एक भी महाविद्यालय नहीं था।
जानकारी देते हुए मंत्री ठाकुर ने बताया कि
अब गढ़वा में भी एक सर्व सुविधासंपन्न महिला कॉलेज खुलेगा। अपनी बेटिययां भी गुणवत्तापूर्ण उच्च व उच्चतर शिक्षा अपने शहर में ही प्राप्त कर सकेंगी। लगभग 13 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस महाविद्यालय के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति राज्य सरकार ने प्रदान कर दी है। अब जल्द निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आरंभ होगा। मंत्री ने बताया कि इस कॉलेज में कला, विज्ञान व वाणिज्य सभी विषयों की पढ़ाई होगी। इसमे एक अत्याधुनिक लाइब्रेरी के अलावा सभी विज्ञान के विषयों के अलग अलग लैबोरेट्री भी होंगे। कॉमन रूम, स्टाफ़ रूम, पैंट्री, कैंटीन, अम्पीथीयेटर जैसी सभी सुविधाएं होंगी। कार्यक्रम के आयोजन के एक बड़ा कोर्टयार्ड भी होगा। यह महाविद्यालय गढ़वा में महिला शिक्षा के क्षेत्र में मील का एक पत्थर साबित होगा। अपनी बेटियां भी पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी।गढ़वा की बेटी नम्रता चौबे सभी बच्चियों का प्रेरणास्रोत बनेगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे गढ़वा के आमूलचूल परिवर्तन के लिए कटिबद्ध हैं। गढ़वा की जनता के विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतर पाऊं बस यही मेरा संकल्प है। वे गढ़वा की सभी समस्याओं को एक एक कर लगातार दूर कर रहे हैं। आने वाले समय में गढ़वा की तस्वीर बदल जाएगी। इसके लिए उन्हें सिर्फ गढ़वा की जनता का आशीर्वाद की जरूरत है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विकास क्या होता है और कैसे होता है इसका वे उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *