शंभू सिंह खेरवार झामुमो के सदस्य
*बागी वाली खबर झूठी है – झामुमो*
केतार प्रखण्ड के उप प्रमुख सह झामुमो के निवर्तमान अध्यक्ष शम्भू सिंह खरवार ने आज जिला कार्यालय में उपस्थित होकर एक बयान जारी कर कहा है कि कुछ तत्त्व उनके संबंध में पार्टी से बागी हो जाने संबंधी भ्रामक प्रचार मीडिया एवं सोशल मीडिया में कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह झामुमो के एक निष्ठावान् समर्पित् सदस्य हैं और विगत 20 वर्षों से झामुमो के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। अपने क्षेत्र में संगठन को लगातार मजबूती देने के लिए वे निरंतर लगे रहते हैं और जनसेवा का कार्य करते हैं। कुछ शरारती तत्व पार्टी में आपसी विद्वेष एवं भ्रम फैलाने के लिए अनर्गल एवं भ्रामक प्रचार कर रहें हैं। वह झारखंड मुक्ति मोर्चा के थे, हैं और भविष्य में भी रहेंगे। जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि शंभू सिंह खेरवार पार्टी के प्राथमिक सदस्य हैं और साथ में केतार प्रखंड के कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं। इनसे संबंधित प्रकाशित बागी की खबर निराधार और झूठ है। झामुमो जिला कमिटी इसका खंडन करती है। मौके पर जिला प्रवक्ता धीरज कुमार दुबे मौजूद थे।

Leave a Reply