0 0
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रमुख कक्ष का फीता काट किया उद्घाटन। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 47 Second

बंशीधर नगर (गढ़वा):- प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व भवनाथपुर के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रमुख कक्ष का फीता काट उद्घाटन किया। इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों से रुबरु हुए तथा उनका परिचय प्राप्त किया। विधायक भानु प्रताप शाही ने उर्मिला देवी से कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायत समिति सदस्य पद पर विजयी होने के बाद आप प्रमुख की कुर्सी तक पहुंची। आप प्रखंड के नागरिकों का काम ईमानदारी पूर्वक करें। मैं विधायक हूं, मेरे लायक जो भी कार्य या सहयोग होगा बेहिचक कहें मैं उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगा। मौके पर प्रमुख उर्मिला देवी, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र कुमार पासवान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, बीडीओ श्रवण राम, कार्यालय सहायक अनिल सिंह, अभिषेक चौबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, सभी पंचायत समिति सदस्य गण, कार्यालय कर्मी व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress