अनुमंडलीय दिव्यांग संघ ने दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए जाने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रति किया आभार प्रकट
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडलीय दिव्यांग संघ ने दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराए जाने पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने कहा कि पिछले 8 जुलाई को डालटेनगंज टाउन हॉल में सांसद विष्णु दयाल राम के द्वारा दिव्यांगों के प्रति सहानुभूति रखते हुए ट्राईसाईकिल, बैटरी चालित साइकिल, वैशाखी, कान की मशीन आदि उपकरण दिव्यांगों के बीच वितरण किया गया। इसके लिए हम सभी दिव्यांग सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बधाई देते हैं। अध्यक्ष कमलेश बिहारी ने सांसद विष्णु दयाल राम व गढ़वा जिले के उपायुक्त से जिले के दिव्यांगों को भी बैटरी चालित साइकिल व अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की मांग किया है। आभार व्यक्त करने वालों में दिव्यांग सुदामा प्रसाद, जय प्रसाद, उमेश पासवान, मोतीलाल गुप्ता, विजय राम, संजू देवी, पूनम कुमारी, पुष्पा कुमारी, कांति कुमारी, पंकज कुमार चंद्रवंशी आदि का नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating