गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर में गायत्री परिवार के परिजनों की हुई बैठक
बंशीधर नगर (गढ़वा):- गायत्री शक्तिपीठ जंगीपुर में गायत्री परिवार के परिजनों की बैठक हुई। इसमें गुरु पूर्णिमा का त्योहार धूमधाम से मनाने तथा महा भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा से एक दिन पूर्व मंगलवार को 12 घंटे का सामूहिक अखंड जप करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अखंड जप सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए अजीत चौबे ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरु पूर्णिमा के दिन आगामी बुधवार को सुबह 7 बजे से गुरु पूजन, हवन यज्ञ व आरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की समाप्ति पर महा भंडारे में श्रद्धालु भक्तगण महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। मौके पर लल्सू राम, अखौरी ज्योतिन प्रसाद, अनिल लाल अग्रवाल, जोखू प्रसाद, अमर जायसवाल, डॉ सतीश कुमार, विजय प्रसाद जायसवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, मीना कुमारी, प्रज्ञा अग्रवाल, धनदुलारी देवी, इंद्रावती देवी सहित कई परिजन उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating