विद्यालय में आने पर बच्चों में दिखी खुशी, शिक्षकों ने बच्चों को दिया टाॅफी
विद्यालय में आने पर बच्चों में दिखी खुशी, शिक्षकों ने बच्चों को दिया टाॅफी
राजकीय मध्य विद्यालय केतार के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों को स्वागत करते हुए विद्यालय में आज से शुरू हुआ मध्यान भोजन।नन्हे मुन्ने बच्चों में देखी गयी विद्यालय आने की खुशी।विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्र छात्राओं के बीच चॉकलेट भी बांटा गया। जहां सभी बच्चों को विद्यालय आने के लिए अभिभावकों से अनुमति प्राप्त कर आने के लिए प्रेरित किया गया। आपको बताते दे की आज विद्यालय में 258 बच्चे उपस्थित हुए। शिक्षकों के द्वारा आशा व्यक्त किया गया कि दो चार दिनों में उपस्थिति पूर्ण होगी। वही एक तरफ बच्चों में डर भी देखा गया। जहां केतार मध्य विद्यालय में कोरोना का इंजेक्शन सेंटर होने के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।छोटे बच्चे इंजेक्शन लगते देख कर डर भी रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी बीईईओ को दी। फिर बीईईओ राकेश कुमार ने बताया कि मैं प्रभारी डॉ से बात कर इस समस्या का निदान बहुत जल्द करा लेंगे। मौके पर एचएम देवेन्द्र मेहता,शिक्षक संतोष कुमार,प्रेम कुमार, धनंजय कुमार,राजकुमार पाठक,राजनाथ राम,मनोरंजन कुमार,अजय कुमार,राजू सिंह, उपस्थित थे।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating