0 0
प्रखंड प्रमुख चंद्रावति देवी ने सीएसपी संचालकों को नियत स्थान पर सीएसपी संचालित करने का दिया निर्देश। - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 14 Second

केतार प्रखंड प्रमुख चंद्रावति देवी ने नियत जगह को छोड़कर अन्य जगह सीएसपी संचालित करने वाले संचालकों पर आपत्ति जताई है। वही इस संबंध में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ को आवेदन देकर सीएसपी संचालकों को नियत स्थान पर सीएसपी संचालित करने का निर्देश दिया है। साथ ही बीडीओ को दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि ग्राम पंचायत पाचाडुमर का सीएसपी भवनाथपुर में, परती कुश्वानी का सीएसपी भवनाथपुर में, मुनमुन का सीएसपी छाता कुंड में और छाता कुंड का सीएसपी परती कुश्वानी में सीएसपी संचालकों के द्वारा चलाया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को लेनदेन करने में सुविधा नहीं मिल पा रही है।
वहीं प्रमुख चंद्रावती देवी ने बीडीओ को इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress