गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के द्वारा पांच पीड़ित महिलाओं व लड़कियों को 2,37,500 रुपये का चेक बतौर मुआवजा प्रदान किया गया।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- अनुमंडलीय न्यायालय उद्घाटन समारोह में शनिवार को गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह के द्वारा पांच पीड़ित महिलाओं व लड़कियों को 2,37,500 रुपये का चेक बतौर मुआवजा प्रदान किया गया। पूर्व में ही इन पीड़ित महिलाओं व लड़कियों के बैंक खाते में राशि भेज दी गई है। उद्घाटन समारोह में चेक का बतौर सिंबल पीड़िताओं को प्रदान किया गया। मुआवजा पाने वालों में श्री बंशीधर नगर थाना कांड संख्या 89/19 की पीड़िता जमुई गांव निवासी सोनी कुमारी पिता रामप्रवेश चंद्रवंशी को 12500 हजार रुपये, गढ़वा थाना कांड संख्या 311/21 की पीड़िता गांधीनगर सोनपुरवा निवासी रेणु कुंवर पति स्व मदन प्रसाद गोड़ को 1 लाख रुपये, भंडरिया थाना कांड संख्या 288/19 की पीड़िता भंडरिया गांव निवासी फुलकुमारी देवी पति कोयल सिंह को 12500 हजार रुपये, गढ़वा थाना कांड संख्या 283/21 की पीड़िता कितासोती गांव निवासी सुषमा कुमारी पिता अक्लू सिंह को 1 लाख रुपये व गढ़वा थाना कांड संख्या 79/21 की पीड़िता जाटा गांव निवासी संगीता देवी पति स्व अशोक विश्वकर्मा को 12500 रुपये बतौर मुआवजा पीडीजे के द्वारा प्रदान किया गया। मौके पर उपायुक्त रमेश घोलप, आरक्षी अधीक्षक अंजनी कुमार झा, सीआरपीएफ के समादेष्टा आशीष कुमार झा, पीएलभी मनोज कुमार द्विवेदी, गौतम कृष्ण सिन्हा, ब्रजेश कुमार चौबे आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating