सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने किया।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना- विद्यालय स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को जमा दो उच्च विद्यालय रमना के मैदान मे दीप प्रज्वलित कर व फुटबॉल को किक कर किया।मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालय स्तर पर खेल का आयोजन कर खिलाड़ीयों को निखारने का काम कर रही है।आज खेल मे भी कैरियर की पूरी संभावना है।आयोजित टूर्नामेंट में अंतर 14 व अंतर 17 के छात्रो के टीम भाग ले रही है।स्थानीय स्तर पर विजेता टीम को जिला व राज्य स्तरीय मैच में खेलने का मौका दिया जाएगा। टूर्नामेंट में रमना प्रखंड के 4 उच्च विद्यालय तथा 8 मध्य विद्यालय की टीम भाग ले रही है।उदघाटन मैच में रमना की टीम ने गम्हरिया की टीम को 2-0 से पराजीत कर दिया जबकि समाचार भेजे जाने तक टंडवा और परसवान विद्यालय की टीम मैच खेल रही थी। मौके जमा दो उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद, आलोक तिवारी, रिकी पासवान,टूर्नामेंट के प्रभारी बिमल कुमार पटेल, संजय लाल मौर्या,अनील कुमार सहित कई लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating