बंशीधर नगर:-झामुमो नेताओं ने अनुमंडल बंशीधर नगर को अकाल छेत्र घोषित करने साथ ही एसडीओ को सौंपा 11 सूत्री मांग पत्र
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर: श्री बंशीधर नगर के झामुमो नेताओं ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार से मिलकर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा तथा तत्काल समस्याओं का निराकरण करने का अनुरोध किया।
झामुमो नेताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल को अकाल क्षेत्र घोषित करने, ग्रीन कार्ड राशन धारियों को प्रतिमाह राशन चालू करवाने, बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बड़े पैमाने पर काम के बदले अनाज योजना चालू करवाने, बंद पड़े मनरेगा कार्य को अविलंब चालू करवाने, नगर उंटारी शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाने, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के स्तर से लंबित एवं बंद पड़े राशन कार्ड आवेदनों को चालू करवाने, श्री बंशीधर नगर में बस स्टैंड निर्माण करवाने सहित 11 सूत्री मांग पत्र को एसडीओ को सौंपा।उक्त मौके पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता,जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान,वरिष्ट नेता अनुज कुमार दुबे, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,जेएमएम नेत्री किरण देवी, प्रखंड सचिव सुरेश शुक्ल,वरिष्ट नेता देवेंद्र चौबे,वरिष्ट नेता मुकेश सिंह, सीताराम पासवान,कमलेश मेहता,विनय ठाकुर,राजकुमार राम आदि मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating