जिला परिषद सदस्य बाला रानी ने डीडीसी को पत्र लिखकर विद्यालय में हो रही अनियमितता की जांच करने किया आग्रह
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर(गढ़वा):– जिला परिषद सदस्य बाला रानी ने जिले के उप विकास आयुक्त को पत्र लिखकर नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई में हो रही लापरवाही को लेकर टीम गठन करने तथा सभी स्कूलों को सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि जनप्रतिनिधियों के सामने बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि भुगतान कराने का मांग किया है। उप विकास आयुक्त को दिए गए पत्र के माध्यम से उन्होंने लिखा है कि नगर उंटारी प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाई का स्तर बहुत ही निम्न हो रहा है सरकारी विद्यालयों में अच्छी मोनेटरिंग कि आवश्यकता हैं। बाला रानी ने कहा कि टीम गठित कर सभी सरकारी विद्यालयों का जाँच करने की मांग किया। साथ ही सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि बच्चों के लिए जो आया हुआ है,जिसे विद्यालय द्वारा बच्चों को राशि नही दिया जा रहा हैं।उसके संबंध में अभिभावकों और बच्चों द्वारा कई शिकायतें मिल रही हैं।उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी जाँच कर दोषी के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने का आग्रह किया है। बाला रानी ने पत्र के माध्यम से सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति का राशि जनप्रतिनिधियों के समक्ष बांटने का आग्रह किया हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating