बंशीधर नगर:-अज्ञात चोरों ने होटल में की चोरी,पुलिस जुटी जांच में
संवाददाता अरमान खान
बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में शहर के भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर स्थित विश्वनाथ पैलेस के सामने बीते रात अज्ञात चोरों ने अखिलेश राम के मुस्कान भोजनालय होटल का ताला तोड़कर ₹6000 नगद समेत होटल के कई सामग्री की चोरी कर फरार हो गए। घटना के संबंध में होटल संचालक अखिलेश राम ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है भुक्तभोगी पल्हे कला निवासी मुस्कान भोजनालय संचालक अखिलेश राम ने बताया कि हर दिन की तरह शनिवार की रात्रि 9:00 बजे अपने दुकान को बंद कर घर चले गए थे।
वही आज सुबह 4:00 बजे जब होटल खोलने आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा में लगा ताला थोड़ा हुआ है और दरवाजे के बाहर होटल का कुछ सामान के अलावा कुछ कागजात पसरा हुआ था वही कमरे में रखा ₹5000 रुपए का नोट,करीब 1000 सिक्के, पीतल का परात, और होटल के कुछ सामग्री गायब थे।। अखिलेश राम ने बताया कि इसी होटल से किसी प्रकार छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण कर अपना परिवार का गुजारा करता हूं। जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना बंशीधर नगर थाना सअनि जनार्दन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे घटना की पूरी जानकारी ली। वही भुक्तभोगी अखिलेश राम ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।।
इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि होटल संचालक के द्वारा दिए गए आवेदन मामले की पूरी तरह छानबीन की जा रही है, उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है जल्द ही चोर कानून के गिरफ्त में होगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
भवनाथपुर बिधनसभा के विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा भीषण सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...
उपायुक्त ने नगर ऊंटरी में अनुसूचित जाति छात्रावास और प्रखंड भवनों का किया निरीक्षण,दिए निर्देश
✍🏻गढ़वा ब्यूरो अरमान खान बंशीधर नगर:शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने नगर ऊंटरी स्थित...
Average Rating