अधिवक्ताओं ने स्टांप शुल्क की वृद्धि के विरोध में काला बिल्ला लगा कर किया विरोध प्रदर्शन
बंशीधर नगर (गढ़वा):- झारखंड स्टेट बार काउंसिल रांची के निर्देशानुसार स्टांप शुल्क की वृद्धि के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता संघ श्री बंशीधर नगर के सभी अधिवक्ता दाहिने बांह पर काला बिल्ला लगा अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद गढ़वा जिला के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह व उपायुक्त रमेश घोलप के नाम अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार को मांग पत्र सौंपा। इसकी जानकारी देते हुए बार काउंसिल श्री बंशीधर नगर के अध्यक्ष सह अधिवक्ता ब्रजेश कुमार चौबे ने बताया कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्देश पर हम सभी अधिवक्ता स्टांप शुल्क की वृद्धि के विरोध में काला बिल्ला लगा विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा तथा स्टांप शुल्क वृद्धि को वापस लेने सहित अन्य मांग से संबंधित पत्र पीडीजे व उपायुक्त के नाम एसडीओ को सौंपा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष सह अधिवक्ता ब्रजेश कुमार चौबे, अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह, अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, अधिवक्ता नित्यानंद चौबे, हंषेश्वर पांडेय, वेदप्रकाश तिवारी, लव कुमार सिंह, नीरज सिंह, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजमणि पांडेय, ब्रजेंद्र कुमार पांडेय सहित सभी अधिवक्ता का नाम शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating