मुस्लिम धर्मावलंबियों के मातम का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण, भाईचारे के साथ मनाने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
बंशीधर नगर (गढ़वा):- मुस्लिम धर्मावलंबियों के मातम का पर्व मुहर्रम शांतिपूर्ण, भाईचारे के साथ मनाने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ मातम का पर्व मोहर्रम शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय लिया। बारी-बारी से उपस्थित लोगों ने अपनी बातों को रखा। लोगों ने कहा कि यहां मुहर्रम सहित सभी त्यौहार दोनों समुदाय के लोग मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ मनाते आ रहे हैं। कहीं कोई परेशानी नहीं है। पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि मातम का पर्व मोहर्रम शांतिपूर्ण आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें। यदि किसी तरह की अफवाह की सूचना मिलती है तो उसे तत्काल प्रशासन व पुलिस को बताएं। उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। त्यौहार के दौरान आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन व पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी। समाज में अशांति फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मोहर्रम के जुलूस के दौरान रूट चार्ट का फॉलो सभी लोग करेंगे। मौके पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, मुखिया रेखा देवी, सिबिस्टियानी देवी, मनोज ठाकुर, विवेक कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, पूर्व प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान, माणिक राम, हजारी प्रसाद, अमरनाथ पांडेय, शमीम खान, पूर्व मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating