मुहर्रम पर्व को लेकर विशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मुस्लिमों का त्यौहार मुहर्रम पर्व को लेकर विशुनपुरा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। विशुनपुरा थाना प्रभारी श्री बुधराम सामद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द्र और शांतिपूर्ण वातावरण के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग उपस्थित थे। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा आगामी 9 अगस्त को मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन का गश्त बढ़ाया जाएगा। तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिप सदस्य ने कहा कि पूर्व की तरह करोना की आशंका को देखते हुए सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार त्योहार मनाना है, उन्होंने यह कहा कि जुलूस के दिन वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य है ताकि किसी तरह माहौल खराब ना हो। वही लोगों से अपील किया कि सोशल मीडिया जैसी प्लेटफार्म व्हाट्सएप, फेसबुक ,इंस्टाग्राम आदि पर भड़काऊ पोस्ट ना डालें। वहीं थाना प्रभारी बुधराम सामद ने कहा कि दोनों समुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर ASI शंकरा नंद सरस,ASl संजय महतो, अमहर पंचायत के मुखिया ददन सिंह ,विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, समाजसेवी बलराम पासवान, सरांग वीडीसी पति जितेंद्र प्रसाद यादव ,लतीफ अंसारी, एनुल अंसारी, सुरेश कुमार, डॉ प्रवीण यादव, चंदन मेहता, मनोज मेहता हसमत अंसारी, ओम प्रकाश गुप्ता, राधेश्याम पांडे, सुरेंद्र प्रसाद यादव, तथा पांचो पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating