चोरी की घटना को लेकर एसपी ने थानों को किया अलर्ट, बड़ी खबर, Garhwa Drishti News
गढ़वा जिला में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ा हुआ है कि ये आमजनो के घरों को तो अपना निशाना बना ही रहे हैं साथ में मंदिरों पर भी चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इनके लिए मंदिर से बेशकीमती मूर्तियों की चोरी करना आम बात हो गई। इस तरह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गई है। प्रखण्ड से सभी थानेदारों को इसके लिए सख्त निर्देष दिए गए हैं। जिला से सभी मुख्य मंदिर जहां बेशकीमती मूर्तियां हैं निगरानी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्राचीन मंदिरों को सुरक्षा देने के लिए सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। हाल के दिनों में चोरों ने कांडी के डेढ़ सौ साल पुरानी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर पुलिस को एक नई चुनौती दी है। दरअसल गढ़वा में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनमें विश्व विख्यात बाबा बंशीधर नगर में सोने की भगवान श्री कृष्ण राधा प्राचीन मूर्ति, केतार में मां चतुर्भुजी मंदिर, गढ़वा जिला मुख्यालय के मां गढ़देवी मंदिर और स्टेशन रोड में श्री राम लला जी की प्राचीन अष्टधातु की मूर्ति स्थापित हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating