Read Time:1 Minute, 5 Second
रांची डालटनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर प्रखंड अंतर्गत दुबियाखाड़ के निकट मंगलवार को तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक कार पर सवार बरवाडीह के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुज कुमार शरण बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार डालटनगंज से लातेहार की ओर आ रहे प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की कार को विपरीत दिशा से आ रहे एक चार-चक्का मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। इसी बीच मालवाहक वाहन को पीछे से आ रही एक कार ने धक्का मार दिया।
हालाँकि इस दुर्घटना में तीनों वाहनों में सवार लोगों को ज्यादा चोट नहीं लगी। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ कार पर प्रखंड के नज़ीर सचिदानन्द भी सवार थे।