आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले और पदाधिकारियो के सामने बदतमीजी करने वाले दो लाभुको प्रशासन ने किया गिरफ्तार।
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
विशुनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा के नेतृत्व में शुक्रवार के दिन प्रखंड के पंचायत अमहर खास एवं पंचायत विशुनपुरा प्रधानमंत्री आवाश के लाभुकों द्वारा आवास का पैसा लेकर आवास निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले लाभुकों का आवास निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान में लाभुकों का बार बार आवास निर्माण कार्य पूरा करने बोलने के बाद भी आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने वाले और पदाधिकारियो के सामने बदतमीजी करने वाले दो लाभुक पंचायत अमहर खास के महुलिखुर्द गाँव निवासी उदेश चंद्रबंशी एवं पंचायत विशुनपुरा के लाभुक पति मदन कुमार रवि को गिरिफ्तार करवाते हुए बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा प्रशासन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु थाना भेजवा दिया।उन्होंने कहा कि प्रखंड में वैसे लाभुक जो पैसा लेकर आवास निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किए हैं,वे 15 अगस्त तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर ले नहीं तो वैसे लाभुक पर एफआईआर करते हुए भुगतान की राशि वापस करने का नोटिस निर्गत करने की कार्रवाई किया जाएगा ।इस मौके पर प्रखंड आवास कोडिनेटर नागेंद्र कुमार प्रखंड कर्मी सहित एएसआई संजय महतो के साथ पुलिस बल मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating