ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया के द्वारा मनाया गया अमृत महोत्सव।
*खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट*
खरौंधी: स्वतंत्रता दिवस को लेकर कुपा पंचायत में तैयारियां जोरों पर है क्योंकि इस साल का स्वतंत्रता दिवस खास है देश की आजादी का यह 75 वां साल है आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर कुपा पंचायत में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं
जिसमें 12 अगस्त को ए पी ए डी पब्लिक स्कूल चौरिया के प्रधानाध्यापक शिव कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पूरे चौरिया में पदयात्रा निकाला गया।वही कुपा पंचायत के मुखिया ने कहा की इसी तरह देश के अलग-अलग प्रखंड हो या सुदूर गांव हर किसी को अपने मुल्क एवं तिरंगा, भारतीय के लिए शान होता है । इस वर्ष हम सभी आजादी की 75वी स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार चौधरी जी ने कहा कि 15 अगस्त 2022 को पूरे हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे लिहाजा इस स्वतंत्रता दिवस के यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है देश भर में हर घर तिरंगा अभियान का जबरदस्त उत्साह भी देखा जा रहा है। वही खरौंधी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। इस मौके पर कुपा पंचायत मुखिया प्रमोद राम, पूर्व उप प्रमुख गोरखनाथ चौधरी, रामवीर सिंह, शिव कुमार चौधरी, धनंजय चौधरी, संतोष पासवान, तथा विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating