भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही की अगुवाई में जमा दो उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बंशीधर नगर (गढ़वा):- विधायक भानु प्रताप शाही की अगुवाई में शुक्रवार को जमा दो उच्च विद्यालय व राजकीय मध्य विद्यालय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा घोष वादन के साथ विद्यालय प्रांगण से चलकर राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से बस स्टैंड अहिपुरवा मोड़, हेन्हो मोड़, धमनी होते हुए भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर तक जाकर वापसी में पूर्व मंत्री स्व गिरवर पांडेय की प्रतिमा स्थल पर आकर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग भारत माता, देश के अमर शहीदों व महापुरुषों के प्रति नारेबाजी कर रहे थे। विधायक भानु प्रताप शाही व वरिष्ठ भाजपाई शारदा महेश प्रताप देव ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई है। मौके पर बीपीओ तहमीना परवीन, शारदा महेश प्रताप देव, प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पांडेय, भगत दयानंद यादव, अनिल चौबे, लवली आनंद, रामलला मिश्र, खुश्दिल कुमार सिंह, अमरेंद्र दास, कामेश राम सहित दोनों विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating