बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया श्रीमती प्रमिला देवी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पंचायत भवन से लेकर संध्या मोड़ ,ब्लॉक मोड़, बाजार होते हुए बिशुनपुरा पंचायत भवन के पास सभा में तब्दील हो गयी। तिरंगा यात्रा में शामिल सभी जनप्रतिनिधि हाथ में तिरंगा झंडा लेकर नारे लगा रहे थे । तिरंगा यात्रा में शामिल पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी ने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर हम सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बिशुनपुरा पंचायत के बीडीसी श्रीमती शांति देवी ने कहा कि बिशुनपुरा पंचायत में 75 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है क्योंकि इस साल का स्वतंत्रता दिवस बहुत खास है। आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर बिशुनपुरा पंचायत में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय के लिए तिरंगा शान होता है । 15 अगस्त 2022 को पूरे हिंदुस्तान को आजाद हुए पूरे 75 साल हो जाएंगे लिहाजा इस स्वतंत्रता दिवस के यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। तथा लोगों से आग्रह किया है कि 13 से 15 अगस्त तक हम सभी को हर घर तिरंगा झंडा लगाने के लिए लोगों को उत्साहित करना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने लोगों से आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने-अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। इस मौके पर पंचायत सचिव जगदीश राम, उप मुखिया मुकेश रवि, ,स्वयंसेवक भुवनेश्वर राम, उमेश चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद गुप्ता, वार्ड सदस्य नागेंद्र ठाकुर ,रमेश दास, समाजसेवी डॉ प्रवीण यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating