हारादाग कला पंचायत में अमृत महोत्सव के मौके पर शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारादाग कला में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना प्रखंड के हारादाग कला पंचायत में अमृत महोत्सव के मौके पर शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हारादाग कला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विद्यालय के सैकड़ों बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। सभी बच्चे हाथ में तिरंगा झंडा लिए हुए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ रहे थे। हारादाग कला के सभी गली मोहल्ले होते हुए पुनः स्कूल पहुंचकर समाप्त हो गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज प्रताप देव अमृत महोत्सव का महत्व बताया उन्होंने कहा कि 12 मार्च 1930 ईo को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी जो 2020 मैं नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती आश्रम से अमृत महोत्सव की शुरुआत एक पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर की थी 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। उन्होंने सभी वीर सपूतों के बारे में बच्चों को बतलाया। मौके पर बीडीसी पति रमाकांत गुप्ता, सहायक अध्यापक हरि साह, सुरेश साह, अखिलेश कुमार, लालबिहारी साह, फुल कुमारी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating