जनता के हितों के साथ खड़े है मंत्री मिथिलेश
दोषी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे – झामुमो
जनता के हितों के साथ खड़े है मंत्री मिथिलेश
*दोषी पुलिसकर्मी या पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे – झामुमो*
*निर्दोष के खिलाफ लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे – झामुमो*
*निर्दोष के खिलाफ बर्बरता बर्दाश्त योग्य नहीं – झामुमो*
*प्रशासन की तानाशाही रवैया एवं लापरवाही से घटना हुई – झामुमो*
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता धीरज दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मेराल में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारीयों की लापरवाही सामने आई है। अंचल अधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार की असंवेदनशीलता एवं तानाशाही रवैए ने आम लोगों को भड़काने का काम किया है। हासनदाग पंचायत में वृद्ध व्यक्ति के शव मिलने के पश्चात पुलिस पदाधिकारियों ने समुचित कदम उठाया होता तो आम जनता उग्र नहीं होती। प्रशासन के ऐसे रवैए से स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सरकार की छवि धूमिल होती है जो झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी नहीं होने देगा, इस घटना के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर निश्चित करवाई होगी तथा आम जनों को बहुत जल्द इंसाफ मिलेगा।
श्री दुबे ने कहा कि स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जानकारी लिया एवं लाठीचार्ज में घायल लोगों से बात कर घटना की उच्चस्तरीय जाँच कराने का आश्वासन दिया है, उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाए जाएँगे उनपर सख़्त करवाई की जाएगी। निर्दोष लोगों के साथ बर्बरता किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री मिथिलेश ने प्रशासनिक रवैया को अव्यावहारिक बताते हुए उपायुक्त को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने हासनदाग पंचायत एवं मेराल की जनता से शांति बनाए रखने तथा कानून हाथ में ना लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह जनता के हितों के साथ खड़े हैं। दोषी चाहे जी भी हों बख्शे नहीं जाएंगे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating