चलती ट्रेन के सामने आया 12 हाथियों का झुंड, देखें
लोको पायलट ने कैसे बचायी हाथियों की जान
चलती ट्रेन के सामने आया 12 हाथियों का झुंड, देखें
लोको पायलट ने कैसे बचायी हाथियों की जान
हावड़ा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 हाथियों की जान बची।
झारखंड के लातेहार जिले के छिपादोहर एवं हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच रेल चालक की सूझबूझ से 12 हाथियों की जान बच गयी. यह घटना 26 अगस्त शुक्रवार शाम की है. जब शक्तिपूंज एक्सप्रेस छिपादोहर और हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन से पार कर रही थी. इसी दौरान अचानक जावा नदी के पास 12 हाथियों का झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था. तभी लोको पायलट और उसके वरीय सहायक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हाथियों की जान बचा ली. अगर दोनों लोको पायलटों ने इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगायी होती तो अनहोनी हो सकती थी. लोको पायलट अनिल कुमार विद्यार्थी ने कहा कि हाथियों की जान बचाकर वो खुद को खुश किस्मत समझ रहे हैं.
दरअसल जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपूंज एक्सप्रेस 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी. छिपादोहर और हेहेगढ़ा रेलवे स्टेशन के बीच जावा नदी पड़ती है. यह इलाका एलिफेंट जाेन के रूप में चिन्हित है और पलामू टाइगर रिर्जव क्षेत्र में आता है. लोको पायलट अनिल कुमार विद्यार्थी और वरीय सहायक रजनीकांत चौबे ने ट्रेन की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा करने का निर्णय ले ही रहे थे कि पोल संख्या 246/10 के पास हाथियों के एक झुंड को रेलवे लाइन क्रास करते देखा. यह देखकर दोनों लोको पायलटों ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. जिसके बाद ट्रेन हाथियों के झुंड से 70 मीटर पहले रूकी और हाथियों की जान बच गयी.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating