गढ़वा ज़िला की बड़ी ख़बर, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत!
गढ़वा ज़िला की बड़ी ख़बर, सड़क दुर्घटना में युवक की मौत!
फोटो में दिख रहा युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
युवक गढ़वा जिला के केतार प्रखंड का था। इसका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। गंभीर चोट लगने की वजह से ईलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिवार वालों के लिए यह काफी भावुक क्षण होता है जब उसके घर से इस तरह असामयिक मौत हो जाए।
केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव निवासी स्व: श्रवण राम का 18 वर्षीय पुत्र रत्नेश कुमार उर्फ गोलू की मौत शुक्रवार की शाम रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भवनाथपुर से परसोडीह गांव आने के क्रम में गुरुवार की रात्रि में रत्नेश का दुर्घटना चपरी मोड़ के समीप हुआ था। ग्रामीणों द्वारा घायलावस्था में इलाज के लिए भवनाथपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को रांची रेफर किया गया था ।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात्रि मृतक युवक का शव घर पहुंचा। शनिवार की सुबह गांव के ग्रामीणों की हुजूम मृतक के घर जमा हो गई। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतक का शव का दाह संस्कार पंडा नदी तट पर किया गया ।इस मौके पर जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद,मुखिया प्रतिनिधि कलेंदर पासवान,उप मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र गुप्ता, पुर्व मुखिया अनील पासवान,अजय वर्मा, नागेन्द्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating