संवाददाता अरमान खान
।धुरकी।धुरकी प्रखंड के सदर पंचायत के सरसोईया दामर टोले पर दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय। धुरकी पंचायत के सरसोईया दामर टोले पर दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर, ग्रामीणों के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर रविवार को चर्चा किया गया,, इसके बाद पूजा कमेटी का गठन किया गया बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से कन्हाई राम को अध्यक्ष एवं रमेश भुईयां को सचिव बनाया मनोनित किया गया।उसके बाद लोगों को कमेटी का सदस्य बनाया गया, चुने गए अध्यक्ष कन्हाई राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दुर्गा पूजा धूमधाम व सादगी तरीके से मनाया जाएगा। इस दौरान टोले के ही मां शेरावाली क्लब के युवाओं ने संघ के माध्यम से दुर्गा मईया की प्रतिमा बनाने की पूरा खर्च निर्वहन करने का फैसला किया,और दशहरे के कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर समाजसेवी उमेश कुमार शर्मा, विनोद भुईया, अनिल कुमार, सीताराम भुईया, जयनाथ भुईया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Read Time:1 Minute, 41 Second