पुलिसिंग के तहत छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ -साथ ट्रैफिक नियमों के बारे में बताया गया
बिशुनपुरा संवाददाता
सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा थाना अंतर्गत सभी स्कूलों में बिशुनपुरा थाना एसआई संजय कुमार महतो के द्वारा पुलिसिंग स्कूलिंग के तहत छात्र छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ -साथ ट्रैफिक का नियम बतलाया गया । इस संबंध में एसआई संजय कुमार महतो ने बताया कि एसपी गढ़वा के निर्देश के बाद पुलिसिंग स्कूलिंग क्लास की शुरुआत की गई है। जो बिशुनपुरा थाने से समय-समय पर विद्यालय में जाकर बच्चों को ट्रैफिक रूल्स तथा व्यवहारिक ज्ञान के बारे में बताया जाता है तथा छात्र-छात्राओं के बीच थाने का नंबर भी मुहैया कराई गई है वहीं एसआई द्वारा बताया गया कि किसी भी परिस्थिति समस्या में आप थाने से सीधा संपर्क कर सकते हैं। एसआई संजय कुमार महतो छात्र -छात्राएं को बताया कि बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल ना चलाएं , कभी भी बाइक पर ट्रिपल लोडिंग न चलें , शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाए ना ही शराब पीकर गाड़ी चलाने दें , चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरुर करें, आदि जैसे नियमों की व्याख्या की गई।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating