केतार में चल रहे श्री राम महायज्ञ में पहुंचे पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव

केतार मां भगवती मंदिर में हो रहे श्री राम महायज्ञ में भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह झामुमो नेता
अनंत प्रताप देव(छोटे राजा) ने केतार चतुर्भुजी मंदिर में दर्शन कर महायज्ञ करा रहे श्री श्री 1008 श्री रामेश्वर दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने श्री राम कथा में पहुंच कर श्री ठाकुर जी की आरती किए। उसके बाद अयोध्या से चलकर राम कथा कहने आए श्री विष्णु प्रिया जी के द्वारा पूर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। वही उपस्थित मंदिर विकास समिति और यज्ञ समिति के लोगों को अपने तरफ से यज्ञ में सहयोग दिया। उसके बाद चल रहे भण्डारा में महाप्रसाद ग्रहण कर राम कथा सुनें। वहीं पुर्व विधायक सह झामुमो नेता अनंत प्रताप देव ने कहा कि इस तरह का यज्ञ होना क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी का बात है, जहां यज्ञ होता है, वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञवेदी में ‘स्वाहा’ कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलता है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, पाचाडुमर मुखिया श्यामसुंदर बैठा, बलिगढ़ मुखिया मनोरंजन गुप्ता, उपप्रमुख शम्भु सिंह, मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, समाजसेवी रामविचार साहु कामेश्वर सिंह, सुरेश कमलापुरी,उदय कमलापुरी, जयंत विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार, जयमाल प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।



More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating