नकली धान व मक्का के बीज बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफतार
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा) । नकली धान व मक्का के बीज बेचने के आरोपी अर्जुन साव को पुलिस इंस्पेक्टर भवनाथपुर चंदन कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी अभय कुमार ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा है।
पुलिस इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व दुकान पर नकली धान व मक्का के बीज बेचने के आरोप में कृष्णा साव, अर्जुन साव, दुर्गा साव तथा अरुण कुमार मेहता के विरुद्ध केस हुआ था। इनके गिरफ्तारी के लिए प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी किया जा रहा था लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे थे। शनिवार को खरौंधी पुलिस को कृष्णा साव, अर्जुन साव तथा दुर्गा साव को यूपी के कोन थाना क्षेत्र के बोदार निवासी बहनोई संजय साव के घर में छिपने की सूचना मिली।
पुलिस ने शनिवार की शाम में संजय साव के घर छापेमारी की। उस वक्त अर्जुन साव बहनोई के घर में ही था। पुलिस के डर से अर्जुन साव भागने लगा। पुलिस ने अर्जुन साव को दौड़ाकर बजरमरवा से गिरफ्तार किया। रविवार को अर्जुन साव को जेल भेज दिया है।
साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating