झामुमों की बैठक, सदस्यता अभियान चलाने पर किया गया विचार विमर्श
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट:रमना प्रखंड मुख्यालय के गुलहरी बांध के समीप झामुमों प्रखंड इकाई की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।बैठक मे सरकार द्वारा घोषित आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की हिस्सेदारी सुनिश्चित कराने,पार्टी के सदस्यता अभियान को सुचारू रूप से चलाते हुए प्रत्येक मतदान केंद्र तक सदस्यता अभियान को पहुंचाने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रभारी निर्मल पासवान ने कहा कि 12 अक्टूबर से आपकी योजनाए,आपकी सरकार ,आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी पार्टी कार्यकर्ता आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने मे लग जाए। कार्यक्रम के आयोजन स्थल पर झामुमों कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता झंडा- बैनर लगाकर रहेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा कराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाते हुए प्रदेश कमेटी से प्राप्त लक्ष्य को पूरा करें।सदस्ता अभियान मतदान केन्द्र तक पहुंचे इसका ध्यान रखें।मौके पर जीप अध्यक्ष शांति देवी,रोहित वर्मा,प्रदीप सिंह सहित कई लोग संबोधित किए।बैठक मे रामाकांत गुप्ता,चितरंजन सिंह,विशेश्वर मेहता,उदीत ठाकुर,सुभान अंसारी,संबू अंसारी,विकाश कुमार गुप्ता,नरेश साह,मनोज गुप्ता,तुलसी पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating