भाजपा विधायक पुष्पा देवी एवं पलामू के पूर्व सांसद मनोज भुइया ने अपने समर्थकों के साथ केतार चतुर्भुजी मंदिर में किया पूजा अर्चना।

छतरपुर की भाजपा विधायक पुष्पा देवी एवं पलामू के पुर्व सांसद मनोज भुईयां ने अपने समर्थकों के साथ केतार चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना कर मनवांछित फल की कामना की। पूजा अर्चना के बाद विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि पहली बार आज केतार चतुर्भुजी मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से केतार चतुर्भुजी मंदिर का दर्शन पूजन करने की मन में इच्छा थी। किंतु दर्शन पूजन नहीं कर पायी थी। लेकिन आज मां की कृपा से हमें दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
वहीं मौके पर मंदिर समिति के लोगों ने विधायक पुष्पा देवी, श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी एवं भाजपा नेत्री लवली आनंद को चुनरी ओढ़ाकर एवं माता की फोटो देकर स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम में भाजपा नेता, राज कुमार मद्धेशिया पलामू से चलकर आए संजय सिंह ,अशोक तिवारी, आनंद सिंह, रूपा सिंह ,सीटू गुप्ता , रेनू देवी, सुजाता सिंह ,भोला सिंह, अरुण दुबे शिवदीप सिंह, उदय शुक्ला, अरविंद सिंह, नवलेस सिंह, वशिष्ठ मेहता, सत्येंद्र मेहता, आनंद ऋषि, अशोक यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating