छठ व्रतियों के सुविधाओं को लेकर दंगवार में हुआ समिति का गठन
बैठक को संबोधित करते मुखिया हुसैनाबाद पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
दंगवार गांव के ग्रामीण बैंक परिसर के समीप ग्राम वाशियों की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता मुखिया अमरेंद्र ठाकुर ने की।बैठक में पूर्व की तरह इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।साथ-साथ छठ व्रतियों की अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की गयी।इसके सफल संचालन के लिए कमिटी का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से मुखिया अमरेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष, पवन कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, प्रिंस कुमार को सचिव,अंकित कुमार व गोबिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, संतोष राम व सुधीर कुमार ठाकुर को व्यवस्थापक मंत्री, राजेश कुमार शर्मा, ललित कुमार,दिनेश कुमार को विद्युत मंत्री,वकील सिंह को सूचना मंत्री के अलावा जितेंद्र कुमार,बिक्की कुमार ,मनीष कुमार शर्मा,बसंत कुमार,बिकास सिंह,अक्षय कुमार,लड्डू कुमार,राहुल ठाकुर,विश्वजीत कुमार,अंकित कुमार,ऋषिकेश कुमार,श्याम कुमार,गुड्डू कुमार,सत्या सिंह आदि को सक्रिय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्थानीय सोननदी के तट पर काफी संख्या में छठ व्रत धारी पहुचते हैं।इस अवसर पर समिति के द्वारा साफ -सफाई , साउंड लाइट की व्यवस्था की जाएगी।वही समिति के लोग छठ व्रतियों की हर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रहेंगे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
*हुसैनाबाद में शराब दुकानदारो का नही थम रहा है अवैध वसूली, प्रिंट रेट से अधिक में बेचा जा रहा है शराब व बियर*
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट**ग्राहक द्वारा विरोध करने पर दुकानदार द्वारा कहा जाता है जहाँ जाना है...
Average Rating