आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ शुरुआत।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट- रमना
सरकार द्वारा आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के प्रथम चरण में प्रखंड के 6 पंचायत में 21 अक्टूबर चलने इस कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को बहियार कला पंचायत से किया गया। प्रखंड के बहियार कला पंचायत में बुधवार को जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह, अंचलाधिकारी सतीश कुमार सिन्हा, मुखिया सावित्री देवी, झामूमो पंचायत अध्यक्ष नरेश प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार व विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित एवं उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। कार्यक्रम में सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना-सोबरन साड़ी, धोती- लुंगी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कंबल वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ शिविर में लगाए गए स्टॉल की जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाॅल पर ग्रामीणों ने संबंधित समस्या निदान व योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन दिया। कार्यक्रम में उपप्रमुख खदीजा बीबी, बीडीसी जमुना सिंह, उपमुखिया इरफान अंसारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating