अंचलाधिकारी निधि रजवार ने अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिया मौखिक आदेश

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिन गुरुवार को बिशुनपुरा प्रखंड अंतर्गत गांधी चौक से लेकर ब्लॉक मोड़ तक अंचलाधिकारी निधि रजवार की मौजूदगी में ब्लांक प्रशासन और थाना प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बिशुनपुरा मार्केट में अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए मौखिक रूप से निर्देश दिया गया कि बिशुनपुरा मुख्य मार्ग और विशुनपुरा पुरानी बाजार में यदि जाम पाया जाता हैं ,तो जाम करने वाले चाहे दुकानदार हो या गाड़ी या रोड के साइड दुकान लगा के जाम करने वाले ,अगर बात नहीं मानते हैं तो crpc धारा 133 के तहत उचित करवाई किया जायेगा। अंचलाधिकारी निधि रजवार ने कहा कि अगले दिन यानि शुक्रवार से रोड पे बाइक ,गाड़ी अनावश्यक रूप से पाया गया तो गाड़ी संबंधित आंनर पर कानूनी करवाई किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाइक, गाड़ी जिस दुकान के सामने पाया जाएगा उससे संबंधित दुकानदार पर भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
प्रखंड प्रसार पदाधिकारी एवं जेई मनोज कुमार ने कहा कि बिशुनपुरा मार्केट में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे आए दिन घटना एवं दुर्घटनाएं होती रहती है। जिस से निजात पाने हेतु बिशुनपुरा मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करना पहली प्राथमिकता होगी।
मौके पर बिशुनपुरा पंचायत बीडीसी से प्रतिनिधि छोटू राम, अंचल कर्मी मनोज झा, स्वयंसेवक भुनेश्वर राम तथा बिशुनपुरा थाना से निमिर हेस्सा अपने दल बल के साथ मौजूद रहे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating