पलामू में कुआं से मिला लापता व्यक्ति का शव! Palamu News
पलामू से बड़ी खबर आ रही है जहां पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में लापता व्यक्ति का शव कुआं से बरामद हुआ है।
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या नव में शनिवार को कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव की पहचान श्यामलाल राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक 7 फरवरी से ही लापता था। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की जा रही थी. लेकिन कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना हुसैनाबाद थाने को दी। थाना के द्वारा भी लगातर खोजबीन की जा रही थी लेकिन युवक का पता नही चल पाया था। आज सुबह जब कुएं से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने कुएं में देखा तो कुआ में लाश मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना हुसैनाबाद थाने को दी। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया.उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बाढ़ में फंसे वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया
मोहम्मदगंज। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलुवा के समीप बह रही कोयल नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि के कारण...
होली पर्व एंव रमजान के लेकर थाना परिसर मे शांति समिति का हुआ बैठक
परवेज़ आलम की रिपोर्ट पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना परिसर मे सोमवार को होली पर्व एंव रमजान के लेकर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दो दिनी फ्री आई कैम्प का किया गया शुभारंभ
Report By लवकुश कुमार सिंह । Editing By chandesh kumar patel विश्रामपुर। लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर...
लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन 27 से
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड)विश्रामपुर। विश्रामपुर शहर स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आगामी 27...
बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
हैदर नगर से अंकित सिंह की रिपोर्टपलामू: बहन को मैट्रिक के परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे एक युवक...
Average Rating