मेराल से राज कुमार साह के रिपोर्ट

बहुजन समाज पार्टी गढ़वा जिला ईकाई की जिला स्तरीय संगठन की समीक्षा मेराल किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग मेराल में आहूत की गई उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार गौतम ने किया संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चंद्रवंशी ने किया। समीक्षा बैठक का शुभारम्भ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर एवम बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशी राम जी के चित्र पर माल्यार्पण मुख्य अतिथि अतर सिंह राव झारखंड प्रभारी सह विधान परिषद सदस्य उत्तरप्रदेश एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार राम प्रदेश महासचिव मनिष कुमार सिंह एवम गिरजानंदन उरांव गढ़वा जिला के पूर्व प्रत्याशी वीरेन्द्र साव, पूर्व जिला अध्यक्ष बिगू राम, गढ़वा विधान सभा अध्यक्ष रामाशीष राम, भवनाथपुर विधान सभा अध्यक्ष रामचंद्र राम संगबरिया पंचायत के मुखिया संजय राम ने किया।
समीक्षा बैठक मे जिला महासचिव सुनेश्वर राम, सुधीर कुमार बैठा, गिरीश पांडेय,काशी राम चंद्रवंशी रंका प्रखण्ड अध्यक्ष सचितानन्द पासवान, केतार प्रखण्ड अध्यक्ष गौतम कुमार डंडई प्रखण्ड अध्यक्ष देवनाथ राम, पूर्व मुखिया जरही यमुना प्रसाद रवि पूर्व मुखिया देवनाथ राम सीता राम, लखन राम, सुरेंद्र राम dr कमलेश राम पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी एवम कार्यकर्त्ता समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। उक्त अवसर पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अतर सिंह राव ने कहा कि संगठन ही पार्टी का रीढ़ होता है संगठन के बल पर देश के बड़े राज्य में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री बहन कुमारी मायावती चार चार बार मुख्यमंत्री बनी। तो देश का प्रधानमंत्री क्यो नहीं बन सकती हैं सभी पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता ठान ले तो झारखंड में में भी अपनी सरकार होगी और बहन जी देश की प्रधानमंत्री होंगी। समीक्षा बैठक में प्रभारी के द्वारा संगठन के मजबूती पर जोर दिया। साथ ही लोक सभा चुनाव के लिए कमर कस लेने का संकल्प दिलाया। साथ ही जो पार्टी के पदाधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्प्तीकरण लिया जाय जबाब संतोषजनक नहीं देने पर पार्टी नियमानुसार कारवाई की जायेगी। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही गरीबों सुशीतो अकलियतो की हितैसी पार्टी है सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाए की पार्टी है आपलोग गांवों में जाए और सेक्टर और बूथ कमिटी को मजबूत करें । उन्होंने कहा बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। प्रदेश महासचीव गिरजानंदन उरांव ने संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को मनोबल को बनाए रखने को कहा। प्रदेश महासचीव सह भवनाथपुर विधान सभा के संयोजक मनीष सिंह ने कहा कि संगठन के मजबूती के लिए दिन रात एक कर धारदार संगठन तैयार किया जायेगा। आने वाला समय बसपा का है। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए गढ़वा विधान सभा के पूर्व प्रत्यासी सह जिला सचिव वीरेन्द्र साव ने कहा कि पार्टी सर्वपरी होती है व्यक्ति के चक्कर में पार्टी के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता न पड़ें, पार्टी का एक ही नारा नीला झंडा हाथी निशान याद रखे और गांव गांव पार्टी के नीति और सिद्धांतो को पहुंचाए।
