आपकी सरकार आपके अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगी लोगों की भीड़।
भंडारिया से संवाददाता सत्येंद्र केशरी की रिपोर्ट
भंडारिया प्रखंड अंतर्गत मदगडी़ पंचायत के बघवार हाई स्कूल के प्रांगण में आपकी सरकार आपके अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 1500 आवेदन प्राप्त हुआ। इनमें कुछ आवेदनों को ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया वीडियो विपिन कुमार भारती ने कहा की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आपके अधिकार आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों का काफी भीड़ लग रही है। और लोगों को काफी लाभ मिल रहा है ।आंचल पदाधिकारी मदन महली ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों की लाभ दिलाने के लिए सरकार द्वारा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर 146 गरीब असहाय के बीच कमल का वितरण किया गया ।जनता दरबार में वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, कृषि ऋण, भूमि के ऑनलाइन ,जॉब कार्ड, सहित अनेक विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, जॉब कार्ड कृषि ऋण, भूमि ऑनलाइन के स्टॉल में लोगों की भीड़ लगी हुई थी ।संबंधित विभाग के कर्मचारी लोगों की आवेदन ले रहे थे। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख रुक्मिणी देवी, जिला परिषद सदस्य हीरवंती देवी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोजेश किस्पोट्टा, मनरेगा बीपीओ रवि शंकर, मनरेगा के प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रिया कुमारी ,मुखिया प्रेमी देवी, करचाली मुखिया मोनिका खलखो, पंचायत सेवक नरेश ठाकुर , प्रभु दयाल,कंप्यूटर ऑपरेटर उदित कुमार, संतोष कुमार ,प्रिया कुमारी ,आंचल सहायक प्रभात कुमार साहित अन्य लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating