0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

बिशुनपुरा (गढवा)- बिशुनपुरा सीओ निधि रजवार के पहल पर आवेदन के 24 घंटे के अंदर विकलांग को मिला ट्राईसाईकिल


दिन बुधवार को बिशुनपुरा प्रखंड के सरांग पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार “कार्यक्रम के द्वितीय चरण के तहत शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजित शिविर में धनमनिया कुमारी, पिता नरेश रजवार ग्राम सरांग के निवासी को
अंचलाधिकारी निधि रजवार की पहल पर सरांग पंचायत में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार”कार्यक्रम में पड़े आवेदन के आलोक में वंशीधर नगर एसडीओ आलोक कुमार की उपस्थिति में 24 घन्टे के अंदर विकलांग धनमानिया कुमारी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करायी गयी।
विकलांग धनमनिया कुमारी ने बताया कि पिछले दिनों सरांग पंचायत में आयोजित सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम में ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। बिशुनपुरा सीओ निधि रजवार ने
आवेदन के आलोक में त्वरित संज्ञान में लेते हुए विकलांग धनमानिया कुमारी को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दिया गया है। सीओ मैडम ने कहा कि प्रखंड में ऐसे और विकलांग होंगे तो प्रखंड सह अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करें उन्हें तत्काल सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता दी जाएगी।
वही जिलापरिषद सदस्य शंभूराम चन्द्रवंशी ने बताया की धनमानिया कुमारी जन्म से ही विकलांग है। लेकिन अब ट्राइसाइकिल मिल जाने से यहां -वहां जाने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।
वही प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने बताया कि प्रखंड में इस तरह के और भी विकलांग होंगे उन्हें चिन्हित कर हर संभव मदद किया जाएगा। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार, जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी, ब्लांक प्रमुख दीपा कुमारी , अंचलाधिकारी निधि रजवार, मुखिया व्यूटी सिंह, सीडीपीओ रीना साहू, समाजसेवी चंदन मेहता, समाजसेवी पंकज कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *